भिंड में म,प्र, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न भिंड / प्रदेश अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट म,प्र, की प्रथम संभाग / जिला स्तरीय बैठक गजबदन मैरिज गार्डन भिंड में, संगठन के संभाग महामंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर व जिला युवा अध्यक्ष श्री राज कुमार तोमर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी l जिसमे संभाग/ जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया l बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री रघु भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ योगेन्द्रपाल सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव प्रताप सिंह भदौरिया, प्रदेश कानूनी सलाहकार श्री विशाल सिंह भदौरिया, प्रदेश मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत व संभाग अध्यक्ष श्री हृषिकेश सिंह का सम्मान पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम का संचालन श्री हृषिकेश सिंह ने किया l सभी पदाधिकारियों ने क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए अपने अपने सुझाव रखे l श्री हृषिकेश सिंह ने अपने उदबोधन में क्षत्रिय इतिहास के बारे प्रकाश डाला l प्रदेश प्रभारी श्री रघु भदौरिया ने अपने उदबोधन में क्षत्रिय एक जुटता के लिए काफी प्रकाश डाला l प्र...
शाजापुर। ओपन टू क्लोज के अवैध धंधे सहित पूरे जिले में कहीं भी अवैधानिक गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएंगी। इसे लेकर पुलिस कप्तान ने कड़ा रूख इख्तियार कर लिया है। उन्होंने सख्त निर्देष दिए हैं कि कहीं भी जुंए-सट्टे जैसी अवैध गतिविधियां संचालित न होने दी जाए। यदि ऐसा पाया गया तो न सुनवाई न पेशी। सीधे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान के एक्शन मोड में आते ही ओपन-टू-क्लोज के महारथी अब साइलेंट मोड में जाने की तैयारी में हैं। वैसे पुलिस कप्तान शुरू से ही सटोरियों को लेकर सख्त हैं। बावजूद जिले में सट्टे के महारथी कही से भी कोई न कोई जुगाड़ बैठाकर अपनी लत दूर कर रहे थे। लेकिन हाल ही में सटोरियो के बुलंद हौंसलों ने उन्हें कड़ा रूख इख्तियार करने को मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने अपने महकमे को अब सख्ती से सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में कहीं भी इस तरह की गतिविधियां संचालित न होने दी जाए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित पुलिस कर्मी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस खबर के बाद से सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है और वे पुलिस कप्तान के एक्शन मोड से इस तरह ख...
शाजापुर। जिस सरकार को जनता ने अपने मताधिकार से सत्ता सौंपी थी उसे भाजपा ने धनबल और छल कपट व खरीद फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेष, लोकतंत्र व संविधान का अपमान किया है। कमलनाथ जी ने इस तरह की राजनीति से खुद को दूर रखते हुए 20 मार्च 2020 कोे अपना इस्तीफा सौंपकर सत्ता का त्याग किया। जिसे कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। ताकि जनता ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो बिकने में नहीं जनता का विष्वास को मान दे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेेसी व तिरंगा यात्रा प्रभारी आजाद यादव ने गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मीबाई पर धोखे से वारकर हिन्दुस्तानियो से आजादी का सपना छीना था। उसी प्रकार का कृत्य भाजपा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर किया है। जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने से पहले तनिक भी विचार नहीं किया। इसी से व्यथित होकर हमारे कमलनाथ जी ने आदर्षवादी सिद्धांतों और नैतिकताके उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने कहा कि...