बिकने वाला नहीं टिकने वाला चुने जनप्रतिनिधि: श्री सिंह - कल कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकालेगी तिरंगा यात्रा

 







शाजापुर। जिस सरकार को जनता ने अपने मताधिकार से सत्ता सौंपी थी उसे भाजपा ने धनबल और छल कपट व खरीद फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेष, लोकतंत्र व संविधान का अपमान किया है। कमलनाथ जी ने इस तरह की राजनीति से खुद को दूर रखते हुए 20 मार्च 2020 कोे अपना इस्तीफा सौंपकर सत्ता का त्याग किया। जिसे कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। ताकि जनता ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो बिकने में नहीं जनता का विष्वास को मान दे।

यह बात वरिष्ठ कांग्रेेसी व तिरंगा यात्रा प्रभारी आजाद यादव ने गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मीबाई पर धोखे से वारकर हिन्दुस्तानियो से आजादी का सपना छीना था। उसी प्रकार का कृत्य भाजपा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर किया है। जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या करने से पहले तनिक भी विचार नहीं किया। इसी से व्यथित होकर हमारे कमलनाथ जी ने आदर्षवादी सिद्धांतों और नैतिकताके उच्च मापदंडों को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने कहा कि पूरे 15 साल बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपकर उसे चलाने और वादे पूरे करने का मौका दिया था, लेकिन सत्ता के भूखे भेड़ियों ने जनता के इस आदेष को अपने धनबल के माध्यम से कुचलकर रख दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब इन लोगों को जरूर देगी और एक बार फिर आदर्ष वादी और विकास की सोच रखने वाली सरकार सत्ता हासिल कर अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेगी। श्री कराड़ा ने कहा कि सत्ता के लालचियों ने सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन उनकी सभी करनी आज सबके सामने आ रही है। इसलिए हमें भी जनता को यह याद दिलाना है। जिसके लिए कांग्रेस इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार ने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्य और जनहित के निर्णयों ने 15 वर्षों से बैठे भाजपा सरकार के झूठे और भ्रम के शासनकाल की पोल खोलकर रख दी थी। प्रदेष में शुरू हुए विकास के नए कीर्तिमानो ने भाजपा की ध्यान भटकाओ राजनीति के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया था। बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटकर अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी सरकार का गठन किया जो जनता के साथ सरासर धोखा हुआ है। प्रेसवार्ता को मोहन बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेष कप्तान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने किया तथा आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने माना। इस अवसर पर सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं ब्लाॅक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कल निकलेगी तिरंगा यात्रा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि लोकतंत्र की हत्या कर जिस प्रकार भाजपा ने सत्ता हथियाई थी और हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकतंत्र को बचाकर स्वेच्छा से अपने पद से 20 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था। उस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप मे मना रही है। उन्होंने बताया कि इस दिन कांग्रेस द्वारा बस स्टैंड से आजाद चैक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद आजाद चैक में कमलनाथ जी के संदेष का वाचन किया जाएगा।

Popular posts from this blog

भाटपचलाना के, ग्यान गंगा पब्लिक स्कूल संचालक श्री लाभ सिंह सलूजा ने, दी हैं पालको को कोरोना काल में आर्थिक शुल्क राहत

भिंड में म,प्र, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

जनता को लूटने के लिए लगाए जा रहे हैं नए मीटर --विधायक महेश परमार