खाचरौद में रंगोली बनाकर कोरोना वायरस से बचाव का सन्देश दिया गया


(निहारिका ठाकुर) 


उज्जैन । उज्जैन जिले की तहसील खाचरौद में आज रामनवमी के पावन अवसर पर सम्माननीय नागरिकों एवं महिलाओं ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर रामनवमी की शुभकामनाएं दी तथा कोरोना वायरस से बचाव का सन्देश भी दिया। नागरिकों ने


रंगोली बनाकर लोगों को प्रेरित किया कि वे लॉकडाउन का पालन करें


 



एवं अपने घरों में ही रहें। नगर पालिका अधिकारी श्री जेआर माथुर ने बताया कि आज खाचरौद में जगह-जगह रंगोलियां बनाकर लोगों में कोरोना वायरस से बचने के लिये उत्साह का संचार किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने घरों के बाहर आंगन में रंगोली बनाकर कोरोना वायरस के फैलाव पर लोगों को जागरूक किया।


Popular posts from this blog

भिंड में म,प्र, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

एक्शन में पुलिस कप्तान, जिले में नही चलेगा ओपन टू क्लोज का कारोबार - पुलिस महकमे को किया निर्देषित, सटोरियों में मचा हड़कम्प

एसपी के कड़े निर्देष के बाद भी कई थाना क्षेत्रों में फल-फूल रहा सट्टा कारोबार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कई थाना प्रभारियों की शै पर सटोरिये पर्चियों के साथ-साथ मोबाइल पर खिला रहे गुल