कंटेंटमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे से अब होगी निगरानी 

 


(वीरेंद्र ठाकुर) 


उज्जैन। उज्जैन शहर के जांसापुरा , अम्बर कॉलोनी, रामप्रसाद भार्गव मार्ग तथा नीलगंगा के क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है। कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यहां पर रह रहे रहवासियों के आवागमन पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की स्थापना की जा रही है ।


 कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों में रहे तथा अनावश्यक बाहर ना निकले। सीसीटीवी कैमरे में बाहर घूमने या समूह में एकत्रित होने की घटना दर्ज होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई जिसमे जुर्माना या गिरफ्तारी शामिल है की जाएगी ।


Popular posts from this blog

भिंड में म,प्र, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

एक्शन में पुलिस कप्तान, जिले में नही चलेगा ओपन टू क्लोज का कारोबार - पुलिस महकमे को किया निर्देषित, सटोरियों में मचा हड़कम्प

एसपी के कड़े निर्देष के बाद भी कई थाना क्षेत्रों में फल-फूल रहा सट्टा कारोबार अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कई थाना प्रभारियों की शै पर सटोरिये पर्चियों के साथ-साथ मोबाइल पर खिला रहे गुल