महाकाल मन्दिर का विकास और स्वच्छता पर पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा, परम्परा अनुसार सभी सन्तों के आशीर्वाद से महन्त श्री गिरी को

 


 



वीरेंद्र ठाकुर


उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर में पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी गुरू कपिल मुनि गादी परम्परा अनुसार विनीत गिरी को महन्त प्रकाश पुरी के स्थान पर नियुक्त किया गया। महन्त विनीत गिरी को परम्परा अनुसार विधिवत सम्मानपूर्वक गादी सौंपकर चादर (शाल) ओढ़ाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्वच्छता पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी सन्तों के आशीर्वाद से सेवा का मौका मिला है, उन सब महन्तों को साधुवाद।


श्री महाकाल की गादी प्रथा परम्परा से चली आ रही है। उसी परम्परा का निर्वहन आज विधिवत सम्पन्न हुआ। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की 12 मार्च को हुई बैठक में महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा महाकाल मन्दिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर के लिये प्रस्तावित महन्त विनीत गिरी की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया था। उसी कड़ी में आज शुक्रवार 13 मार्च को प्रात: महन्त विनीत गिरी एवं अन्य महन्तों ने भगवान श्री महाकालेश्वर तथा श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन कर महन्ताई गादी पर बैठाकर चादर (शाल) ओढ़ाई गई। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रान्त के गुड़गांव से आये श्री विनीत गिरी इससे पहले भगवताचार्य थे। गुड़गांव में दो से ढाई सौ निराश्रित गायों की गौसेवा का काम भी देखते थे। गिरी दर्शन एवं वेदान्त का सनातनी धर्म का अध्ययन उनके द्वारा किया गया है।


 



इस अवसर पर प्रशासक एसएस रावत, हरिद्वार के सचिव रवीन्द्र पुरी, दया पुरी, यमुना पुरी, प्रेम गिरी, महन्त श्यामनारायण गिरी, नरेन्द्र भारती, महन्त करण गिरी, प्रयागराज से सचिव महन्त रामसेवक गिरी, ओंकारेश्वर के सचिव महन्त कैलाश भारती, त्रयंबकेश्वर महाराष्ट्र के सचिव महन्त रमेश गिरी, दिल्ली के महन्त राधेश्याम पुरी, डॉ.रामेश्वरदास, महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पुजारी, प्रदीप गुरू, संजय शर्मा, अशोक शर्मा आदि महन्तों एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी-पुरोहितों ने नवागत गादीपति महन्त विनीत गिरी का पुष्पहारों से स्वागत कर चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।


Popular posts from this blog

भाटपचलाना के, ग्यान गंगा पब्लिक स्कूल संचालक श्री लाभ सिंह सलूजा ने, दी हैं पालको को कोरोना काल में आर्थिक शुल्क राहत

भिंड में म,प्र, अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न

जनता को लूटने के लिए लगाए जा रहे हैं नए मीटर --विधायक महेश परमार